रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में श्री रितुराज साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति (एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन) के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को राज्य मे शिक्षा, शासकीय कामकाज एवं रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा कर उन्हें अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री अजय पटेल, श्री जितेन्द्र यादव,सुश्री पूजा परघनिया, सुश्री अदिति गुप्ता, सुश्री किरण देवांगन, श्री विनय बघेल, श्री अंकित देवांगन, श्री संजीव साहू, श्री खेमराज उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय