धार
शहर में मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर पधारे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव
का हेलीपेड पर मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन धार के पदाधिकारियों द्वारा हार एव पुष्पगुच्छ से स्वागत किया । साथ ही अपनी मुख्य मांगों के शिघ्र निराकरण हेतु एक ज्ञापन दिया । मुख्य मांगों में 4 प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश जारी करना एवं कर्मचारियों के साथ साथ पेंशनर्स के भी आदेश एक साथ प्रसारित किये जावे । विद्युत मंडल पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा प्रदान करते हुए पात्र पेंशनर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ा जावे एवं मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ राज्य विभाजन की धारा 49 (6) को शिघ्र समाप्त करवाने हेतु निवेदन किया गया है । इस अवसर पर विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष टी. सी. पटेल, सचिव अर्जुन सिंह सिसौदिया, कैलाश चन्द्र परमार, के सी बगरोदिया, गजेंद्र रावल आदि उपस्थित रहे

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू