October 26, 2026

माइकल हसी बोले – जडेजा ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है

चेन्नई.
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में रविंद्र जड़ेजा की नई भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पास परिस्थिति के अनुसार खेलने की पूरी क्षमता है। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए मशहूर जडेजा इस सत्र में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे है जहां उन्हें मिली-जुली सफलता मिली है।

हसी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘वह एक अलग भूमिका निभा रहे हैं (नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे हैं)। वह पिछले कुछ वर्षों में बहुत निचले क्रम पर खेल रहे थे। उन्होंने स्थिति के अनुरूप ढलने और उसके अनुसार खेलने में अब तक अच्छा काम किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छी मानसिक स्थिति में हैं, नेट में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं और कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने लखनऊ में एक तेज पारी खेली और उनकी ताकत गेंद को गैप में खेल कर रन बटोरने की है। वह सही गेंदबाज को चयन कर बड़े शॉट लगाने में सक्षम है।’’

You may have missed