बड़वानी
कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग के निर्देशन में प्रभारी खनिज अधिकारी घनश्याम धनगर एवं उनकी टीम के सदस्यों बिना रायल्टी के अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खन्न करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को भी खनिज विभाग के दल ने ग्राम चिप्याखेड़ी से 6 ट्रैक्टर काली रेत का अवैध उत्खनन तथा ग्राम पिपलूद 1 ट्रैक्टर बालू रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाये जाने पर पकड़कर जब्त किया है।
जिला खनिज अधिकारी घनश्याम धनगर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से खनिज परिवहन व उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में शासकीय कोष में रायल्टी नही जमा करने वाले तथा रायल्टी की चोरी कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों को बक्शा नही जायेगा। उन्होने समस्त खनिज परिवहनकर्ताओं एवं अवैध उत्खनन करने वालों को चेताया है कि रायल्टी की चोरी करने वालों के जहां वाहन जब्त किये जायेंगे वही उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। खनिज विभाग की इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार संजय चैहान तथा खनिज निरीक्षक शांतिलाल निनामा की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू