धार
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा जिला धार के निर्देशानुसार खनि अधिकारी जे.एस. भिडे के साथ खनि निरीक्षक जगनसिंह भिण्डे, संदेश पिपलोदिया एंव खनिज टीम तथा तहसीलदार तहसील बदनावर श्री बामनीया एंव संबंधित हल्का पटवारी बदनावर एंव राजस्व टीम के द्वारा दिनांक 29-04-2023 को मेसर्स जी.आर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड़ को ग्राम पंचकवासा तहसील बदनावर में स्वीकृत परिवहन अनुज्ञा क्षैत्र पर विवादित स्थल से खनन कार्य बंद कराया जाकर नवीन क्षैत्र ग्राम खेड़ा के तालाब क्षैत्र सर्वे नम्बर 1408 पैकी रकबा 16.126 हैक्टर क्षैत्र का स्थल निरीक्षण कंपनी के मैनेजर पुनीत दुबे की उपस्थिति में किया गया।
कंपनी के मैनेजर श्री दुबे के द्वारा बताया गया कि वे तालाब का गहरीकरण गैर व्यवसायिक रूप से करेगे तथा निकलने वाली मिट्टी का उपयोग उज्जैन-बदनावर फोरलेन सड़क निर्माण में करेगे। मौके पर ग्राम खेड़ा के सर्वे नम्बर 1408 पर पूर्व से शासकीय तालाब निर्मित पाया गया, जो वर्तमान में अत्यन्त छिछला है, तथा वर्षा ऋतु में तालाब की जल भरण क्षमता बढ़ाने की आवष्यकता को देखते हुए निरीक्षणकर्ता अधिकारियो द्वारा कंपनी के आवेदन प्राप्त होने पर तालाब गहरीकरण एंव मिट्टी उपयोग किए जाने की अनुमति दिये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है, जिससे की तालाब की जल ग्रहण क्षमता में वृद्वि होगी तथा भविष्य में ग्रामवासियो को कृषि कार्य हेतु जल की पूर्ति की जा सकेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू