इन्दौर
वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती आभा त्रिवेदी को शैक्षिक कार्य संबंधी प्रशंसनीय सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इन्दौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सम्मानित किया।शिक्षक दिवस पर इन्दौर में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सारंगपुर नगर की निवासी श्रीमती आभा त्रिवेदी इन दिनों शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम तलावली चांदा विकासखंड सांवेर जिला इन्दौर में पदस्थ हैं।
वे अपने विधार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों का भी संचालन समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से करती रहती हैं। उनको सम्मानित किए जाने पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान