- राज्य मंत्री ने कहा विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई रुकावट
अनूपपुर
कोतमा विधायक एवं राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार को बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में 3 करोड़ 75 लख रुपए की लागत से होने वाले तीन सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी जिस पर इसके निर्माण की मांग की जा रही थी जिसे देखते हुए इस पर संज्ञान लेकर राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने सड़कों का निर्माण कार्य भूमि पूजन कर प्रारंभ किया।
इन कार्यों का किया भूमि पूजन
जिसके अंतर्गत बिजुरी वेलकम गेट से रेलवे ओवर ब्रिज तक डामरीकृत सड़क 2.2 किलोमीटर 98.14 लाख, बिजुरी वेलकम गेट से कुरजा माइंस तक 4 किलोमीटर लागत 144.89लाख एवं गलईया टोला से दलदल तिराहे तक डामरी कृत सड़क एवं नाली निर्माण लागत 133 लाख के कार्य का भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन के पश्चात राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही नगर के सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता के साथ कराए जाने की बात उन्होंने की। इस दौरान महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र संजय मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा, सतीश शर्मा, लवकुश शुक्ला,मुकेश जैन सहित वार्ड पार्षद एवं नगर वासी उपस्थित रहे।
जायसवाल समाज ने भी किया स्वागत कार्यक्रम
विधानसभा क्षेत्र कोतमा के विधायक दिलीप जायसवाल के मंत्री बनाकर लौटने पर जयसवाल समाज ने भी बिजली नगर के दलदल वार्ड क्रमांक 8 स्थित संगम बेला मे जायसवाल समाज के लोगों ने स्वागत कार्यक्रम रखा जिसमें नगर के अन्य गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू