पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्रीपटेल ने किया एमपीसीडीएफ कैलेण्डर-2024 का विमोचन
एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल ने नए अंदाज में प्रकाशित कैलेण्डर में सांची दूध और दुग्ध उत्पादों को दर्शाया
भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)लखन सिंह पटेल ने आज अपेक्स बैंक गेस्ट हाउस में एमपीसीडीएफ कैलेण्डर-2024 का विमोचन किया। एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल ने नए अंदाज में प्रकाशित कैलेण्डर में सांची दूध और दुग्ध उत्पादों को दर्शाया है।
इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिवगुलशन बामरा, अपर सचिवअनुराग चौधरी, एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल के प्रबंध संचालक डॉ. सतीश कुमार एस और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक डॉ आर.के. मेहिया,सुभाष मिश्रा डीजीएम (विपणन),असीम निगम एजीएम (एम एण्ड पी),अजय शाह एजीएम (प्रभारी प्रशासन, क्रय, उद्यानिकी, विपणन),निकेत अग्रवाल, मेनेजर (प्रशासन),आई हुसैन, प्रबंधक (क्यूसी) एमपीसीडीएफ भोपाल के अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ देकर मंत्रीपटेल का स्वागत किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू