केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मंत्री श्री पटेल ने की सौजन्य भेंट
मंत्री सुश्री भूरिया ने किया साइबर सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ, बेटियों को दी जायेगी साइबर सुरक्षा
बच्चों को जागरूक बनाना अभिभावकों की भी जिम्मेदारी
भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंत्री श्री पटेल ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले के श्री दूल्हादेव तिराहे से जबलपुर-जयपुर मार्ग को जोड़ने वाले सड़क उन्नयन कार्य और नर्मदा के पुल के संबंध में चर्चा की तथा अन्य योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मंत्री सुश्री भूरिया ने किया साइबर सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ, बेटियों को दी जायेगी साइबर सुरक्षा
बच्चों को जागरूक बनाना अभिभावकों की भी जिम्मेदारी
भोपाल
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आज यहां साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पारिवारिक सहयोग, परस्पर संवाद और परामर्श से बेटियों को साइबर अपराध से बचाया सकता है। उन्होने कहा कि बच्चों को साइबर अपराध के तौर तरीकों के बारे में निरंतर जानकारी देकर उनको जागरूक बनायें। उन्होने कहा कि बेटियों को साइबर अपराध से बचाव के लिये पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक करने में साइबर सखी कार्यक्रम सक्रिय भूमिका निभायेगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बदलते हुए सामाजिक एवं पारिवारिक परिेवेश में एकल परिवार का प्रचलन बढ़ रहा है। बच्चों को परिजनों का मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। सबको मिलकर परिवार एवं समाज का माहौल इस प्रकार बनाना होगा जिसमें बच्चे अपने अभिभावकों से मित्रवत व्यवहार करें और बेझिझक अपनी समस्याओं को साझा कर सकें।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि साइबर सखी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को जागरूक करने में सरकार हर संभव सहायता करेगी। सुश्री भूरिया द्वारा साइबर सखी पोस्टर का विमोचन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा शाखा डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा ने मानव तस्करी और दुर्व्यापार तथा बचाव विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परामर्श दिया कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सोच समझकर साझा करें क्योंकि उसका कहीं भी दुरूपयोग हो सकता है।
अहान फाउन्डेशन की फाउण्डर श्रीमती सोनाली पाटनकर ने साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अहान फाउण्डेशन द्वारा बच्चियों को साइबर अपराध से सुरक्षा के लिये ज्ञान संवर्धन एवं मानव तस्करी और दुर्व्यापार के प्रति जागरूकता के लिये साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। प्रदेश के महाविद्यालयों में बच्चियों को साइबर अपराध से बचने के लिये सुरक्षा राजदूत के रूप में सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रबंध संचालक श्रीमती निधि निवेदिता, राज्य महिला आयोग की सचिव तृप्ति त्रिपाठी एवं उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान के डायरेक्टर श्री महिपाल यादव, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू