कानपुर देहात
यूपी के कानपुर देहात के रूरा थाने में फरियादियों के सामने रविवार को इंस्पेक्टर से बदसलूकी करना दरोगा को भारी पड़ गया। मामले की शिकायत पर एसपी ने सीओ भोगनीपुर की जांच के आदेश दिया। मामला सही पाए जाने के बाद एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
ये मामला रूरा थाना क्षेत्र का है। भिखनापुर गांव में गोबर डालने की जगह को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की शकुंतला, उनकी बेटी अनामिका व बेटा अंशुल और दूसरे पक्ष के श्याम, हर्षित और राम नारायण घायल हो गए थे। मामले में रूरा थाने में तैनात दरोगा राजेश कुमार एक पक्ष का बयान दर्ज कर रहे थे। इस पर इंस्पेक्टर रूरा एसएन सिंह ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा तो एसआई राजेश थाने में मौजूद तमाम फरियादियों के सामने इंस्पक्टर से बदसलूकी करने लगे। इतना ही नहीं वह हाथापाई तक पर उतर आए।
इंस्पेक्टर ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों को की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सीओ भोगनीपुर को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद थाने पहुंचे सीओ भोगनीपुर ने इंस्पेक्टर रूरा के साथ ही एसआई राजेश कुमार और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई। इसके बाद एसपी ने संबंधित दरोगा को निलंबित कर दिया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सीओ की जांच में अनुशासनहीनता की पुष्टि के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान