परासिया
परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका के सुसाइड में गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। मोनिका की बहन रितिका ने अपने जीजा आदित्य वाल्मीकि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रितिका ने कहा कि जीजा आदित्य उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे। इससे त्रस्त आकर मोनिका ने फांसी लगाई है।
रितिका ने आरोप लगाया कि आदित्य का किसी महिला से अफेयर था। इसके चलते वह मोनिका को प्रताड़ित करता था और मारपीट किया करता था। वहअक्सर यह भी धमकी देता था कि मोनिका को मार कर दूसरी शादी करेगा।
मोनिका की शादी 3 साल पहले सोहन के बेटे आदित्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि मोनिका 6 महीने के गर्भ से भी थी। मोनिका का शुक्रवार को पोस्ट मार्टम किया गया। माता पिता मोनिका का शव लेकर इटारसी आ गए है जहाँ उसका अंतिम संस्कार होगा।
रितिका के मुताबिक़ मोनिका पिछले कुछ दिनों से मायके इटारसी में थी। इस दौरान आदित्य ने उसे फोन करके बुलाया था। आदित्य ने कहा था कि पापा विधायक बन गए हैं, इसलिए तुम भी बधाई देने आ जाओ। इसके बाद मां मोनिका को छोड़ने परासिया गई थी।
मोनिका को छोड़कर जब मां वापस आ गई थी। जब वे इटारसी पहुंची तो मोनिका का फोन आया और कहा कि आदित्य उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन के बाद जब मम्मी परासिया पहुंचीं तो देखा मोनिका की मौत हो चुकी थी।
अभी तक खुदखुशी के वजह का पता नहीं चला है. अभी तक ये भी खुलासा नहीं हो पाई है कि बहू ने आत्महत्या की है कि हत्या हुई है, पुलिस इसके जांच में जुटी हुई है. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब इटारसी में रहने वाली मृतका की माँ और बहन ने गंभीर आरोप लगाया. सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहन ने कहा कि उसके बहनोई का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था जिससे उसकी बहन परेशान थी.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू