15 दिवसीय प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच संपन्न, निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े के अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भुआ बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा हुए शामिल
मंडला
मंडला जिले के तहसील निवास में प्रति वर्षानुसार राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह ग्रीन पार्क स्टेडियम ग्राउंड निवास में संभागीय स्तरीय प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26/ 02/2024 को संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बुआ बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा एवं अध्यक्षता में निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े द्वारा टीम के सभी कार्यकर्ताओं को अपार बधाई देते हुए प्रतियोगिता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया, बता दें विजेता टीम को 51000 और उपविजेता टीम को 21000 रूपए का ईनाम रखा गया था, तथा ताज बम्हनी टीम विजेता और NCA टीम निवास उपविजेता रही।
इसी क्रम जनप्रतिनिधियों द्वारा विजेता, उपविजेता के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि एवं सील्ड दे कर सम्मानित किया गया। आपको बता दें एन सी ए समिति संयोजक द्वारा स्व. लक्ष्मी वर्मन, राजेश ठाकुर की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं खिलाड़ियों ने अपने अपने खेल प्रदर्शन दिखाया वह ऐतिहासिक अति सुंदर प्रदर्शन रहा।
वहीं खेल प्रतियोगिता देखने के लिए क्षेत्र व दूर दराज से आए लोग भारी संख्या में खेल का आंनद लेते नजर आए, उपस्थित वरिष्ठ नेता अशोक बडगैंया, जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी, जनपद सदस्य रॉबिन बड़गैंया , सुशांत तिवारी, गोलू रजक, अभिलाष चौकसे सहित समस्त नेता गण मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में NCA समिति संयोजक हितेंद्र गोस्वामी की मुख्य भूमिका रही। वहीं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू