October 17, 2026

एग्जिट पोल में मोदी की वापसी, 350 सीट से जयादा पर जीत

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान संपन्‍न हो चुका है। इसके बाद बाद चुनाव के एग्जिट पोल जनता के सामने आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक 2024 में फिर एक बाद मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है। आपको बता दें कि देश में चुनाव के घोषणा के बाद आचार संहिता लग जाती है। ऐसे में बीच चुनाव में एग्जिट पोल या सर्वे करना कानूनी रूप से गलत होता है। नियम यह कहता है कि आखिरी चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल दिखाने शुरू कर सकते हैं।

हरियाणा में भाजपा को हो सकता है 2-4 सीटों का नुकसान, इंडी गठबंधन को बढ़त
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक भाजपा को हरियाणा में 6-8 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 सीटों का नुकसान हो सकता है।

हरियाणा में भाजपा को वोट शेयर में नुकसान, इंडी गठबंधन को मिली बढ़त
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक हरियाणा में भाजपा को 48 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इंडी गठबंधन को हरियाणा में 44 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

दिल्ली में भाजपा को मिल सकती हैं 6-7 सीटें, इंडी गठबंधन का होगा सफाया
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

भाजपा को दिल्ली में मिल सकते हैं 54 फीसदी वोट, इंडी गठबंधन पिछड़ा
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को 54 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं। इंडी गठबंधन को 44 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

बंगाल में मोदी के आगे दीदी फीकी
जन की बात के पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 21 से 26 सीट का अनुमान लगाया गया है। तृणमूल कांग्रेस को 16-18 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

गोवा में भाजपा-कांग्रेस को मिल सकती है एक-एक सीट
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक गोवा में भाजपा को 51 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। इंडी गठबंधन को 43 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। भाजपा को एक सीट व कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है।

You may have missed