भोपाल
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि नजदीक है, जिन्होंने यह कार्य नहीं किया है वे फटाफट कर लें।प्रदेश सरकार सिर्फ 20 मई तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन करेगी, इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।
इस बार 2400 रु प्रति क्विंटल से खरीदेगी
इस साल किसानों से 2275 व राज्य बोनस 125 कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं की खरीदी की जा रही है। इस साल केंद्रीय में प्रदेश के किसानों से करीब 80 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक करीब 41 लाख टन ही खरीदी हो सकी है, जो पिछले साल के मुकाबले अब तक 32% कम है।सभी कलेक्टरों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पहले ही निर्देश दिए जा चुके है वे पंजीकृत किसानों को इसकी सूचना दें ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे।
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू