भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व राज्यपाल डॉ भाई महावीर का आज उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, विचारधारा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित रहा, लोककल्याण के लिए किए गए आपके अथक प्रयास स्मरणीय हैं।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी डॉ भाई महावीर को जयंती पर याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान