भोपाल
मध्य प्रदेश में मॉनसून एंट्री करने वाला है. इससे पहले मध्य प्रदेश में प्री-मॉनसूनी बारिश हो रही है. शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिला तो वहीं कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में लू का अलर्ट!
मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के नीचे पहुंच गया है. रविवार को छतरपुर में 44, खजुराहो में 43.6, रीवा में 43.6, ग्वालियर में 42.5 और जबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने सिंगरौली, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है.
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने धार जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही रायसेन, सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा जिलों में भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना है और अलर्ट जारी किया गया है.
यहां बारिश का येलो अलर्ट!
राजधानी भोपाल, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, पन्ना, दमोह, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, बड़वानी, अलीराजपुर, शाहजहांपुर, मंदसौर, नीमच, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिलों में भी बारिश की संभावना है. इ न जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू