देवरिया
यूपी के देवरिया में बुधवार को एक मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान तीन साल का एक और बच्चा झुलस गया। मां फ्रिज से आम निकालने गई थी तभी उसमें करंट उतर गया। मां को फ्रिज से चिपका देख बचाने गई बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। सेकेंडों में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर नगर पंचायत के आजाद नगर निवासी इस्तखार अंसारी उर्फ भंडारी की पत्नी शाहिदा (उम्र 55 वर्ष) बुधवार की दोपहर में करीब 12 बजे घर में रखे फ्रिज से आम निकालने गई थीं
उसी दौरान फ्रिज में करंट उतरने से वह उससे चिपक गईं। पास खड़े 3 साल के बच्चे इरफान अंसारी उर्फ सोनू को भी करंट लगा और झटके से वह दूर जा गिरा। मां को फ्रिज से चिपका देख बेटी अफसाना (उम्र 30 वर्ष) उन्हें बचाने गईं। अफसाना भी करंट की चपेट में आ गईं। वह भी फ्रिज से चिपक गईं। देखते ही देखते मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। अफसाना के पति का नाम शिबू अंसारी हैं। उनका घर देवरिया के ही मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला में है। मां-बेटी की मौत से मोहल्ले में मातम फैल गया। आसपास के लोगों की भीड़ इस्तखार-शाहिदा के घर पर इक्ट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दुखद घटना के बाद एसडीए रत्नेश तिवारी, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और कोतवाल रतन पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया