सुल्तानपुर
जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात टेलर (ट्रक) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात रामतीरथ व संतोष कुमार एक कार्यक्रम में खाना बनाने का कार्य करके बिरसिंहपुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेथरा लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि दोनों दोस्तपुर थाना क्षेत्र के वंशराजी इंटर कॉलेज गोसैसिंगपुर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात टेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में राम तीरथ (55) और संतोष कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस दोनों को लेकर दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, लेकिन राम तीरथ को गंभीर हालत में अंबेडकर नगर स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भिजवाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया