भोपाल
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच त्रिपक्षीय एमओयू किया गया है। इसके तहत प्रदेश के हर जिले में एक ब्लाक को मोतियाबिंद अंधत्व बैकलॉग मुक्त करने के लिए समेकित प्रयास किया जायेगा। एनएचएम कार्यालय भोपाल के सभाकक्ष में मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं 7 ज़िलों (भोपाल, जबलपुर, विदिशा, इंदौर, सतना, ग्वालियर एवं नरसिंहपुर) की 12 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच एमओयू साईन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ज़िलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यकम प्रबंधक (अंधत्व) एवं उप जिला कार्यकम प्रबंधक (अंधत्व) उपस्थित रहे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आरओपी, सभी अन्य नेत्र-रोगो में राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम में निहित सहयोग दिये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू