भोपाल
प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अब अपनी डिग्री में मैनिट और इंदौर के आईआईटी जैसे ब्रांड संस्थानों में पढ़ाई पूरी करने टैग मिल सकेगा इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग और मैनिट तथा आईआईटी इंदौर के बीच आज एमओयू हुआ।
प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब अपने महाविद्यालयों में
आयोजित परीक्षाओं के आधार पर प्राप्त सीजीपीए के आधार पर मैनिट भोपाल में अपने अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। वहीं आईआईटी इंदौर में अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इसके लिए आज तकनीकी शिक्षा मंत्री और मैनिट तथा आईआईटी इंदौर के निदेशक, प्राचार्यो ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर कर इस अनुबंध को क्रियान्वित कर दिया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए होंने वाली काउंसलिंग में कई बच्चों को प्रतिस्पर्धा के चलते मैनिट और आईआईटी इंदौर जैसे संस्थानों में प्रवेश नहीं मिल पाता है लेकिन अब दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेजों मेंं प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का मैनिट और आईआईटी इंदौर में पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकेगा।
मैनिट में अंतिम सेमेस्टर, इंदौर आईआईटी में अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स करेंगे पढ़ाई
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्ययनरत पचास छात्राएं इस वर्ष अपनी पढ़ाई का आखिरी सेमेस्टर मैनिट के विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश लेकर पूरा कर सकेंगी। सीजीपीए के आधार पर इन महिला विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इधर इंदौर के आईआईटी में विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में अध्ययनरत पचास छात्र छात्राएं अपने आखिरी वर्ष की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इनका चयन भी उनके पिछली कक्षाओं में प्राप्त सीजीपीए के आधार पर चयन किया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू