भोपाल: 7 सितंबर 2025
आकर्षक गणेश प्रतिमाओं और झिलमिलाती झाकियों ने मन मोहा
पुराने भोपाल के भारत टॉकीज से प्रारंभ हुए अनंत चतुर्दशी चलसमारोह का शुभारंभ श्री हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी , संत और महंतों और चलसमारोह के संयोजक ऋषभ विश्वकर्मा, प्रभारी संजय पाल समिति के सदस्य गणेश राठौर,चेतन भार्गव,अनिल चौधरी महेंद्र दवे ,बच्चन आचार्य, हेमंत शर्मा, दिलीप गुप्ता संदेश नेमा, हरिओम शर्मा, निलेश नामदेव, आशुतोष तिवारी, निलेश राजपूत आदि की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा (भोपाल के दूल्हे राजा) का पूजन अर्चन कर किया गया ,
चल समारोह में बड़ी संख्या (लगभग 150 से अधिक) में राजधानी के चूनाभट्टी, कोलार ,बरखेड़ी, जहांगीराबाद, नारियलखेड़ा सोमवारा, छोला रोड, जनकपुरी जुमेराती, से गणेश प्रतिमाएं तथा विद्युत साजसज्जा से युक्त झिलमिलाती झाकियां शामिल हुई।
इस अवसर पर सेंट्रल लाइब्रेरी पर स्थित श्री हिंदु उत्सव समिति के मंच से झाकियों को क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से चल समारोह में में शामिल करने हेतु नंबर वितरित कर गणेश प्रतिमाओं को पूजन अर्चन किया गया, यह सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू