भोपाल: 24 सितंबर 2025
भोपाल दक्षिण पश्चिम से विधायक और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भगवान दास सबनानी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कस्तूरबा स्कूल के बच्चों के संग किया वृक्षारोपण और साथ ही विधायक सबनानी ने बच्चों को कॉपी किताबें, पेन, पौधे एवं फल का वितरण किया, उन्होंने इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे मित्र हैं और हम अपने पूरे जीवन काल में वृक्षों से अनेकों प्रकार के लाभ लेते हैं शुद्ध हवा के लिए भी हम वृक्षों पर ही निर्भर कर देने करते हैं, इसलिए हमें अपने हर शुभ अवसर पर पोधारौपण करना चाहिए। आप सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे भी पौधों के सामान्य हैं, जिस प्रकार आपके मां-बाप और स्कूल में शिक्षक आपका ध्यान रखते हैं ठीक उसी प्रकार नन्हें पौधों को भी उचित देखभाल की जरूरत होती है जो भविष्य में बड़े वृक्ष बनाकर सभी को फल-फूल और अनेकों प्रकार का लाभ देते हैं। आप सब बच्चे भारत के भविष्य हैं और आपकी उचित शिक्षा के लिए ही सरकार ने अनेकों योजना बनाई है जिससे आपकी शिक्षा सुगम और सरल हो सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया स्कूल की प्राचार्य डॉ. उषा भदौरिया कीर्ति जादौन जे एन चतुर्वेदी नेहा मिश्रा मंजू श्रोतिय रामानुज सोनी विभा अरसे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिनेश पांडे हंसराज अनिल राठौड़ विनोद माझी धर्मेंद्र शाह एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू