युवा दिवस पर आयोजित नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में हुए शामिल
भोपाल: 12 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि समय पर जाँच हो जाए तो रोग का इलाज आसान हो जाता है। निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। विगत दिनों कैंसर सहित अन्य असाध्य बीमारियों की जाँच के लिए रीवा में शिविर लगाए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए और लोगों को इलाज मिला। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एलोपैथी, आयुर्वेद व होम्योपैथी की विधाओं से उपचार देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सकों ने परीक्षण एवं इलाज किया। शिविर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि होम्योपैथिक चिकित्सक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन