अत्याधुनिक मशीनों का किया अवलोकन, आँखों की जाँच भी करायी
भोपाल: 24 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने अपने आँखों की जाँच भी करायी।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोडी, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई के चिकित्सकगण उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान