August 12, 2026

अहिल्या की नगरी महेश्वर मां नर्मदा के आंचल में मोहन कैबिनेट : राकेश शर्मा

भोपाल: 22 जनवरी 2025

मध्य प्रदेश की कैबिनेट 24 जनवरी को महेश्वर में होने जा रही है। पूरी कैबिनेट इस बार लोकमाता अहिल्यादेवी के प्रति समर्पित रहेगी। लोकमाता अहिल्यादेवी की 300वी जयंती पर पूरे वर्ष मध्य प्रदेश सरकार भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कैबिनेट बैठक में प्रमुख रूप से नारी सशक्तिकरण का विषय मुख्य रूप से रहेगा। जब महिला शासको की बात आती है तो उसमें प्रमुख रूप से लोकमाता अहिल्यादेवी का जिक्र होता है उनकी कर्तव्यपरायणता ,दानशीलता, धर्मपरायणता,सुशासन और धार्मिकता की चर्चा हमेशा होती है।उनके जीवन से समाज लगातार प्रेरणा लेता है। मध्य प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है। जमीन की रजिस्ट्री में महिलाओं का नाम शामिल करने पर सरकार शुल्क में छूट देती है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मकान का मालिक बनाया जा रहा है। महिलाओं के लिए रोजगार के नए-नए संसाधन शुरू किया जा रहे हैं ,साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होने के नए रास्ते खोले जा रहे हैं। शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए उचित आवास की व्यवस्था करने के लिए वूमेन हॉस्टल की संख्या बढ़ाई जा रही है और कई नए वूमेन हॉस्टल खोले जा रहे हैं साथ ही डे केयर सेंटर भी सरकार बढ़ा रही है इन सब के प्रस्ताव महेश्वर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे। घर की महिला सदस्य अगर सशक्त हो जाती है तो परिवार के पालन पोषण में उसका भी बड़ा योगदान रहेगा और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा इस महान सोच को लेकर डॉ. मोहन यादव की सरकार निरंतर कदम उठा रही है।शासकीय भारती में महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में प्रतिनिधित्व मिल सके इसके लिए सरकार ने महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था शासकीय नौकरियों में की है। लोकमाता अहिल्या देवी द्वारा किए गए कार्य इतिहास में दर्ज हैं।महेश्वर शहर लोकमाता अहिल्यादेवी के नाम से अपनी अलग पहचान रखता है डॉ मोहन यादव की सरकार ने नारी सशक्तिकरण अभियान को लोकमाता अहिल्यादेवी के साथ जोड़ा है यह अपने आप में एक अनोखी पहल है।कैबिनेट बैठक से पहले पूरी कैबिनेट लोकमाता अहिल्यादेवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी, साथ ही उनसे जुड़े स्थल का निरीक्षण करेगी। डॉ.मोहन यादव की यह पहल जनता में और महेश्वर वासियों में एक नया संदेश दे रही है। हमारी भारतीय संस्कृति में कहा गया है

यत्र नार्युस्ते पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा की जाती है तथा उनका सम्मान किया जाता है वहां देवता निवास करते हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह यथार्थ में दिखाई दे रहा है।

You may have missed