भोपाल: 14 मई 2025
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान तैयार करने हेतु बैठक संपन्न
संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने अधिकारियों को भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उद्योग, पर्यटन और समावेशी विकास आधारित बनाने के निर्देश दिए । संभागायुक्त श्री सिंह ने संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि प्लान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें एवं भोपाल विकास प्राधिकरण एवं संबंधित एजेंसी के साथ समन्वय बनाकर अपने जिले से जुड़ी जानकारी समय से प्रस्तुत करें।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान तैयार करने सम्बन्धी बैठक ली. बैठक में सीईओ भोपाल विकास विकास प्राधिकरण श्री श्यामवीर सिंह, भोपाल संभाग के सभी ज़िलों के कलेक्टर्स, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती अंजु अरूण कुमार, संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री विनोद यादव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने चार चरणों में तैयार किए जा रहे प्लान में प्रारंभिक चरण एवं द्वितीय स्थिति विश्लेषण चरण को अहम बताते हुए आकडों के समुचित संग्रहण और विश्लेषण पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी प्रस्तावित परियोजनाओं और गतिविधियों को इस रीजनल डेवलपमेंट प्लान में सम्मिलित करें ताकि समग्र और व्यवहारिक रोड मैप तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान, न केवल राजधानी क्षेत्र में सुव्यवस्थित शहरीकरण को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार, निवेश, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास को भी नई दिशा देगा। बैठक में सीईओ भोपाल विकास प्राधिकरण श्री श्यामवीर सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित योजना की जानकारी दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू