भोपाल: 15 मई, 2025
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा तहसील हुज़ूर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
गुरुवार को की गई कार्रवाई में मिलेनियम कॉलेज द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। ग्राम छावनी पठार में 3 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके साथ ही ग्रीनवुड फार्म नामक अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में मयूरी गार्डन (बरखेड़ा नाथू) और रॉयल रिसोर्ट में हो रहे अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। साथ ही ग्राम कोड़िया में 5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि पर कब्जा करने जैसे गैरकानूनी कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी अतिक्रमणों के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन