नेशनल एक्सपोर्ट को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ एवं मंडी बोर्ड के बीच होगा एमओयू
भोपाल: 26 जून 2025
प्रदेश के विभिन्न उत्पादों विशेषरूप से मसालों एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 27 जून को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नेशनल एक्सपोर्ट को-ऑपरेटिव लिमिटेड (NECL) और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि होंगे, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यशाला में ‘मध्यप्रदेश के किसानों को निर्यात के लिये सक्षम बनाना’ विषयक संयुक्त उत्पाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मसालों के निर्यात को संस्थागत रूप से बढ़ावा देने के लिए नेशनल एक्सपोर्ट को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ और मंडी बोर्ड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।
कार्यशाला में प्रदेश भर से लघु एवं मध्यम स्तर के मिर्च, धनिया, लहसुन आदि मसाला उत्पादक किसान, हस्तशिल्प निर्माता, सहकारी समितियाँ, एफपीओ तथा अन्य उत्पादक समूह भाग लेंगे। विशेषज्ञों द्वारा निर्यात प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, और बाजार उपलब्धता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू