भोपाल/सागर: 21 सितम्बर 2025
ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज सागर में राष्ट्रव्यापी “सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम” के अंतर्गत डॉ. हरिसिंह गौर जी की पावन भूमि, सागर स्थित सिटी स्टेडियम से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “नमो_युवा_रन” मैराथन को मशाल थामकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मंत्री पटेल ने युवा धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी उनके साथ मैराथन में दौड़ लगाई। युवा धावकों का विशाल सैलाब नेतृत्व शक्ति, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बना।
मंत्री पटेल ने अपने उद्बोधन में युवाओं को नशा मुक्ति की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि — “यह आयोजन भारत की युवा शक्ति और नव ऊर्जा का अद्भुत संगम प्रतीत हुआ। हमें इस संकल्प को दृढ़ करना होगा कि हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा।”
कार्यक्रम में सागर की सांसद सुश्री लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया एवं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन