Oplus_0
भोपाल: 25 जनवरी 2025
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2025 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।
*इन्हें मिलेंगे विशिष्ट सेवा पदक*
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक श्री मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, निरीक्षक श्री वीर विक्रम सिंह सेंगर तथा निरीक्षक श्री नवाब खान को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई।
*सराहनीय सेवा पदक इन्हें दिए जाएंगे*
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रुचि वर्धन मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल, निरीक्षक श्री पंकज कुमार राजवैद्य, निरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक श्री मनोज बैस, उप पुलिस अधीक्षक श्री ऋतुराज गुप्ता, निरीक्षक श्रीमती दीपिका शिंदे, सहायक उप निरीक्षक श्री देवबहादुर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक श्री सतीश मंडिया, आरक्षक श्री ए. जानकी राव, उप निरीक्षक श्री राज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक श्री योगेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक श्री होशियार सिंह ठाकुर को पदक दिया जाएगा।

More Stories
भोपाल के रविन्द्र भवन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा अनोखी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़