भोपाल
एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश का लगभग 33 वर्षों से मानसिक दिव्यांगो तथा 30 वर्षों से स्पेशल ओलंपिक्स में उत्कृष्ट वोलेंटरी सेवा देने पर आलोक संजर सांसद भोपाल मध्यम से निदान सेवा संस्थान द्वारा एक्सीलेंट वेटरन अवार्ड से दिनांक 28 जनवरी 2024 को सम्मानित किया गया।
एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश के सम्मान समारोह में निदान सेवा संस्था परिवार, शहर के गणमान्य महानुभाव तथा स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश से राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, कु प्रियंका जोनवाल, भूपेंद्र भट्ट कोच, सुमंत काले यूथ लीडर, श्रीमती मंजरी काले, सुधीर काले अभिभावक तथा प्रवीण पाटिल उपस्थित थे। उद्दीन जी को बहुत-बहुत बधाईयां व शुभकामनाएं दी गई।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन