इंदौर
पिता को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए युवक की कार फोड़ने वाले मनोरोगी मुस्लिम युवक ने थाने से छूटने के बाद रात को मंदिर में घुसकर भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ दी। मामले की खबर लगते ही हिंदू युवक इकट्ठा हो गए और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। झुमाझटकी करने पर गुस्साए लोगों ने उसे पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया है। पूरे मामले में खास बात यह है कि केस अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया गया है।
कल रात तुकोगंज थाना क्षेत्र में पार्क रोड स्थित बीएसएनएल बिल्डिंग नंबर एक के सामने बने शिव मंदिर में एक युवक को वहां विराजित भगवान गणेश कि मूर्ति में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। आरोप है कि युवक दानपेटी से रुपए चुरा रहा था। इसके बाद उसने मूर्ति तोड़ी। गुस्साए लोगों ने शरारती तत्व को पीटा और बाद में तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया। मूर्ति तोड़ने की खबर लगते ही बजरंग दल थाने पहुंचा। पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत के बाद अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया है। खास बात यह कि युवक को पकड़ने के बाद भी आरोपी को अज्ञात बताया जा रहा है। जबकि घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है।
बजरंग दल ने बताया मुस्लिम युवक, टीआई बोले हिंदू है
बजरंग दल के वरुण यादव ने मीडिया को बताया कि युवक नशे का आदी है। वह दान पेटी से पैसे चुरा रहा था। गणेश प्रतिमा बीच में रखी थी। गुस्से में उसने मूर्ति को उठाकर जमीन पर पटकते हुए तोड़ दिया। आरोपी मुस्लिम युवक है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई भी मुस्लिम ऐसी हरकत दोबारा नहीं करें। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे पैसे भी जब्त हुए हैं। उधर, टीआई जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि हमने तहकीकात कर ली है। शारीरिक लक्षणों से युवक हिंदू है। उससे पूछताछ की तो वह कुछ बता नहीं पा रहा है कि वह कहां का है।
थाने से छूटकर दोबारा की हरकत
उल्लेखनीय है कि कल सुबह विनय नगर निवासी विनोद लखानी अपने पिता को रेलवे स्टेश्न पर छोड़ने पहुंचा था। उसने अपनी कार (एमपी 09 जेड डब्ल्यू 5418) परिसर में खड़ी की थी। पिता को ट्रेन में बैठाकर लौटने पर उसने देखा कि एक युवक पेपर ब्लॉक फेंककर उसकी कार का कांच फोड़ रहा है, जिसे उसने लोगों की मदद से पकड़ लिया। कार फोड़ने का कारण पूछने पर युवक ने बताया कि मेरे पास कार नहीं है, इसे फोड़कर सुकून मिल रहा है। विनोद ने आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि युवक मुस्लिम है और नशेड़ी होने के साथ मनोरोगी भी है। विनोद ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 6 बजे की है। हिरासत में लेकर पूछताछ पर वह बहकी-बहकी बातें कर रहा था। संभवत: वह मनोरोगी था। उसे रात को छोड़ दिया था। बताते हैं इसी युवक ने रात में मंदिर में मूर्ति में तोड़फोड़ की है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू