नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कल कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला और उनके पति आज 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में 'बड़ा खुलासा' करेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें आज 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।
डिजिटल प्रेस वार्ता में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति आज 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले।"
सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए। केंद्र को इससे दिक्कत थी। क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?" उन्होंने कहा कि उनके पति इस मुद्दे को लेकर बहुत दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक बहादुर और सच्चे व्यक्ति हैं और उनका संकल्प मजबूत है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान