दतिया
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए हर्ष और गर्व का पल है. कई कीर्तिमान उन्होंने जीवनभर स्थापित किए आज एक नया कीर्तिमान जुड़ेगा. देश के लिए हम सबके लिए ये अच्छे पल हैं. वहीं कांग्रेस नेताओँ की तरफ से शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये वो लोग कह रहे है जो बहुमत से कोसों दूर है.
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग वे देश में भ्रम फैलाकर ही वोट हासिल कर पाए हैं. टुकड़ों-टुकड़ों में बटें हुए लोग कह रहे हैं कि हमारी मिलीजुली सरकार है. जो व्यक्ति पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाए वे पास होने वालों पर सवाल उठा रहे हैं.
‘हमें उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं’
वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बीजेपी को संवैधानिक अवैध पार्टी कहकर शुभकामनाएं देने से मना करने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमें उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता नहीं है. लेकिन देश के आज एक अच्छा छण है पीएम मोदी एक वैश्विक नेता है. प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि इस बार बड़े और कड़े निर्णय होंगे. पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि बड़े और कड़े निर्णय होंगे तो निश्चित रूप से देश आगे जाएगा.
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर विजयवर्गीय की भी आई प्रतिक्रिया
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि जवारलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया है. जिसकी वजह से आज हम सब गौरानवित है.इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं के शपथ ग्रहण में न बुलाए जाने के दावे पर कहा कि ये विपक्ष की राजनीतिक अपरिपक्वता जिससे कभी-कभी शर्म भी आती है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू