रायपुर
राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में भारत स्काउट एवं गाइड नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के.के. खंडेलवाल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना के 75 वें वर्षगठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए राज्य शासन द्वारा स्वीकृति दी गई है।
राज्यपाल श्री डेका ने इस आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली के संचालक अमर छत्रीय, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य सचिव कैलाश सोनी और सुभाष चंद्र उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय