धार
धार विधानसभा क्षेत्र 201 से राष्ट्रवादी स्वतंत्र उम्मीदवार राजीव यादव ने माचिस चुनाव चिन्ह मिलने के पश्चात तूफानी जनसंपर्क ग्राम
तिरला के रणथंबोर गणेश मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान का गणेश किया एवं मंदिर के पुजारी गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर तिरला ग्राम में अपना जनसंपर्क सुचारू रूप से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में माता बहनों के साथ ही युवा साथियों ने राजीव यादव को अपना आशीर्वाद दिया इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ चल रहें थे । उसके पश्चात दिगठन में माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर मालवा की वैष्णोदेवी माता से आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जनसंपर्क शुरू किया जिसमें दिग्ठान ग्राम के निवासियो ने स्वतंत्र उम्मीदवार राजीव यादव का तिलक एवं आरती उतारकर पुष्पवर्षा के साथ ही पुष्पहार से स्वागत किया गया।
दिग्ठान ग्राम में यादव को भारी जनसमर्थन मिला यहां से यादव घाटाबिल्लौद पहुंचे एवं डोर टू डोर अपना जनसम्पर्क शुरू किया गया। घाटाबिल्लौद से राजीव यादव रात्रि में पीतमपुर पहुंचे एवं अपना जनसंपर्क हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से शुरू किया गया जहां पर भारी जनसमर्थन मिला। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों के साथ ही पूर्व विधायक करणसिंह पवार,निर्भयसिंह पटेल, देवेंद्र पटेल,अंतर सिंह नागर,बद्री पटेल, दिलीप पटेल, हेमंत दौराया, प्रशांत ठाकरे,आशाराम मुकाती, राजेश जैन, वीरेंद्र पाटीदार, राजाराम ,राम किशन , विनोद चौधरी, नीलेश कुशवाह, राजकुमार रघुवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू