नारायणपुर.
नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में नक्सलियों ने तांडव मचा दिया। सड़क मार्ग को खोदने के साथ ही सड़क पर आईडी बम भी लगाया गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 26 मार्च की दरमियानी रात नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया है।
नक्सलियों के द्वारा पुलिस कैम्प कड़ेनार एवं कड़ियामेटा कड़ेमेटा के बीच ग्राम बुरगुम के पास में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा मार्ग खोदकर बैनर लगा कर मार्ग को अवरुद्ध किया गया। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर नक्सलियों के द्वारा आईईडी भी लगाया गया था। पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक पर्चे को जब्त करने के साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय