बीजापुर.
नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्याकर शव गांव में फेंक दिया है। शव के पास नक्सलियों ने मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा छोड़ा है। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि घटना की खबर मिली है। लेकिन अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि टीम रवाना हो रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की रात गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय