भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ द्वारा शानदार आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स, ऑफिसर, सिविल प्रशासन एवं स्टॉफ ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उमंग एवं उत्साह से मनाया। इस अवसर पर सभी ने योग के फायदों से संबंधित जागरूकता अभियान में सहभागिता करते हुए संकल्प लिया कि सभी स्वास्थ्य से संबंधित इस प्राचीन परम्परा को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनायेंगे।
एनसीसी निदेशालय द्वारा योग दिवस पर यू-ट्यब और इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र चलाया गया। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना है। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वयं एवं समाज के लिये’’ को चरितार्थ करने के सार्थक प्रयास एनसीसी निदेशालय द्वारा किये गए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ द्वारा 6 प्रतिष्ठित जगह पर आयोजित किया गया जिनमें मध्यप्रदेश के 5 स्थान – साँची स्तूप विदिशा, महाकाल कॉरिडोर उज्जैन, ग्वालियर फोर्ट ग्वालियर, नर्मदाघाट जबलपुर, सूर्य मंदिर खजुराहो एवं छत्तीसगढ में चित्रकूट झरना, रायपुर है। इसमें 5789 कैडेट् ने भागीदारी की। इसके अतिरिक्त एनसीसी निदेशालय के ग्रुप एवं यूनिटों ने अलग-अलग जगह पर योग दिवस का आयोजन कर योग के प्रति सभी को प्रोत्साहित और जागरूकता संदेश दिया।
योग दिवस पर एनसीसी निदेशालय मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कुल 51,692 लोगों ने भाग लिया। जिसमें ऑफिसर, कैडेट्स, ए.एन.ओ., पी.आई. स्टाफ, सिविल स्टाफ आदि ने योग दिवस में सम्मिलित होकर आमजन को संदेश दिया कि योग को जीवनचर्या को हिस्सा बनाना चाहिए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू