भोपाल
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 76वां स्थापना दिवस आज 21 नवम्बर गुरूवार को भोपाल के शौर्य स्मारक पर प्रात: 9:15 बजे आयोजित होगा। स्थापना दिवस पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एनसीसी सशस्त्र बलों की युवा शाखा
एनसीसी भारत के सशस्त्र बलों की युवा शाखा है। इसका राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह एक स्वैच्छिक संगठन है। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना शामिल है। एनसीसी का उद्देश्य देश के युवाओं को अनुशासित और देशभक्त नागरिक बनाना है। एनसीसी में हाई स्कूल, कॉलेज और विश्व विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल कर परेड, छोटे हथियार और बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। एनसीसी में शामिल होने के बाद कैडेटस् पर सक्रिय सैन्य सेवा में शामिल होने की कोई बाध्यता नहीं है। एनसीसी का आदर्श वाक्य है, एकता और अनुशासन। एनसीसी द्वारा प्रदेश में मुख्य रूप से एक भारत श्रेष्ठ भारत, थल सेना, वायु सेना, नौ सेना केम्प, रॉक क्लाईमिंग ट्रेनिंग केम्प और नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का आयोजन किया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू