भोपाल
मध्य प्रदेश के 300 के लगभग वायरलेस सेट यहां की पुलिस ने तेलंगाना भेजे हैं। इन वायरलेस सेट के जरिए वहां के विधानसभा चुनाव में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल सूचना का आदान प्रदान करेंगे। वहीं इस बार प्रदेश में हुए चुनावों में पहली बार दूसरे राज्यों और केंद्र सरकार से 1800 से अधिक वायरलेस सेट का उपयोग किया गया।
इतनी बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के वायरलेस सेट का उपयोग प्रदेश में पहली बार हुआ है। तेलंगाना ने हाई फ्रीक्वेंसी वाले वायरलेस सेट प्रदेश से लिए हैं। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए बाहर से आए अर्द्धसैनिक बल और होमगार्ड के साथ सूचना का आदान प्रदान करने के लिए आधा दर्जन राज्यों के साथ ही डायरेक्टर ऑफ कोऑर्डिनेशन पुलिस वायर (डीसीपीडब्ल्यू) से भी वायरलेस सेट मांग गए थे। इनमें से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और हरियाणा पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को चुनाव के लिए वायरलेस सेट दिए थे। साथ ही डीसीपीडब्ल्यू ने भी वायरलेस सेट मध्य प्रदेश में भेजे। इन सभी ने लगभग 1800 वायरलेस सेट मध्य प्रदेश पुलिस को दिए थे।
एमपी ने भेजे तेलंगाना और राजस्थान को वायरलेस सेट
अभी राजस्थान और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा के चुनाव होना है। मध्य प्रदेश में भी इन राज्यों से वायरलेस सेट उपलब्ध कराए जाने की डिमांड आई थी। इस डिमांड पर मध्यप्रदेश पुलिस के दूरसंचार मुख्यालय ने तीन सौ वायरलेस सेट तेलंगाना को भेज दिए हैं। यहां पर चुनाव होने के बाद ये वापस आएंगे। वहीं राजस्थान को भी मध्य प्रदेश से ही वायरलेस सेट भेज गए हैं, लेकिन ये वायरलेस सेट मध्य प्रदेश पुलिस के नहीं हैं। ये सेट प्रदेश को डीसीपीडब्ल्यू से मिले थे। डीसीपीडब्ल्यू से मिले 300 वायरलेस सेट राजस्थान मध्य प्रदेश से भेजे गए हैं।
वीएचएफ क्वालिटी के थे सेट
इन सभी राज्यों से चुनाव में जो वायरलेस सेट दिए गए वे वेरी हाई फ्रीक्वेंसी वाले थे। उन्हें वीएचएफ वायरलेस सेट कहा जाता है। इन सेट की साउंड क्वालिटी बहुत साफ होती है। बाहर से आए वायरलेस सेट का उपयोग दूसरे राज्यों से आए बल और अर्द्धसैनिक बल ने किया था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू