बांदा.
नवविवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया हैं। उसका कहना है कि पति नामर्द है। बीमारी छिपाकर शादी की। इसके बाद भी ससुराली दहेज के लिए उसे पीटकर प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने चार डॉक्टरों व एक लैब टेक्नीशियन के पैनल से डॉक्टरी परीक्षण कराया है। तिंदवारी के एक गांव की 31 वर्षीय युवती की छह माह पहले हमीरपुर जनपद के थाना सुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। नवविवाहिता तीन माह से अपने मायके में रह रही है। तिंदवारी थाने में उसने तहरीर देकर बताया था कि पति समेत ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। शादी के समय पति के नामर्द होने छिपाया गया था।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस आरोपित पति का डाक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। यहां पांच सदस्यों के गठित पैनल में डा. विनीत सचान, डा. ह्देश पटेल, डा. हरदयाल, डा. अंकित व लैब टेक्नीशियन रामलखन चौरसिया ने पति के सीमन व मानसिक स्थिति का परीक्षण किया। तिंदवारी थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। इसके तहत पति का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच के आधार पर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल