रायपुर
आत्म प्रचार के लिये अपनी फोटो छपवाने के लिये मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री राशन कार्ड को बदली कर रहे है, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जो राशन कार्ड बना हुआ है, तथा राज्य की जो पीडीएस प्रणाली है, देश में अकेली ऐसी प्रणाली जहां फिंगर प्रिंट लगाने के बाद ही राशन मिलता है। जितने भी राशन कार्ड बनाये गये है, सारे राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। इतनी फूलप्रूफ व्यवस्था के बाद क्या आवश्यकता पड़ गयी कि फिर से नया राशन कार्ड बनाने जा रहे है? सरकार में बैठे लोग सिर्फ अपनी फोटो लगाने के लिये, आत्मप्रचार के लिये छत्तीसगढ़ के 72 लाख परिवारों को फिर से लाईन में खड़ा करने जा रहे है, यह भाजपा का जनविरोधी काम है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।
शुक्ला ने कहा कि राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम पर भाजपा अपना पुराना चरित्र दिखा रही है। इसके पहले जब-जब चुनाव के बाद भाजपा सरकार में आई है। राशन कार्ड के नवनीकरण के नाम से, सत्यापन के नाम से राशन कार्ड की कटौती करती रही है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के राशन कार्ड काटने के उद्देश्य से नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनायी जा रही है, ताकि कम से कम लोगों को रियायती दर पर राशन देना पड़े, सरकार लोगों को राशन देना ही नही चाहती, पहले घोषणा करते है 5 वर्ष तक मुफ्त राशन देंगे अब षडयंत्र कर राशन कार्ड घटाने का हो रहा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू