इंदौर
इंदौर में हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है. इस अभियान के अंतर्गत पिछले दो दिनों में 50,000 से ज्यादा युवाओं के प्रीवेंटिव हेल्थकेयर टेस्ट किए गए हैं, जो कि एक नया रिकॉर्ड है.
इस व्यापक स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य नागरिकों को लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाना और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाना है. अभियान के तहत अब तक ढाई लाख से अधिक लोगों के 28 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इंदौर स्वास्थ्य सुधार की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है.गुरुवार और शुक्रवार को शहर के विभिन्न कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कैंप लगाकर ब्लड टेस्ट किए गए.
"हेल्थ ऑफ इंदौर' अभियान के अंतर्गत 50,000 से ज्यादा युवाओं के निःशुल्क प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट 12 – 13 सितम्बर को होंगे, 10 जगहों पर किए जाएंगे टेस्ट।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू