August 21, 2026

पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती से मिलने आए निक जोनस

मुंबई

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मायके यानी मुंबई आई थीं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि वह काम के सिलसिले में भारत आई थीं। आते ही उन्होंने दो इवेंट्स भी अटेंड किए थे। दोनों ही इवेंट्स में एक्ट्रेस ने अपने स्टाइलिश लुक से महफिल ही लूट ली थी। अब उनके पति निक जोनस भी भारत आ गए हैं, जिसका वीडियो सामने आया है।

निक जोनस ने अपने बैंड 'जोनस ब्रदर्स' के साथ मुंबई में परफॉर्मेंस दी थी। जिसमें कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे। लेकिन फिर वह लौट गए थे। मगर जब बीवी और बेटी आई। तो उन्हें दोबारा आना पड़ा। सफेद रंग के आउटफिट में दामादजी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जबकि वह जोनस ब्रदर्स के साथ निक टेक्सास में थे। लेकिन सोमवार, 18 मार्च की सुबह वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। जहां पपाराजी ने उनको अपने कैमरे में कैप्चर किया।

You may have missed