इंदौर
भीषण गर्मी को देखते कलेक्टर इंदौर ने जिले में 19 जून से पहले स्कूल खोलने से रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ में भी 16 जून से स्कूल खुलने वाले हैं।
इस संबंध में कलेक्टर इलैया राजा टी ने आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा गया है कि 19 जून से पहले स्कूल संचालित नहीं होंगे। देखा गया है कि अधिक गर्मी होने से कई स्कूलों में बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। बस, वैन या दो पहिया वाहनों से स्कूल आने-जाने में भी बच्चों को मुश्किल आ रही है। कई बच्चे लू के शिकार हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आठ दिन तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
तापमान में बढ़ोतरी (गर्मी) को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर जिले के समस्त स्कूलों को 19 जून के पहले प्रारंभ ना करने के आदेश दिए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान