नोएडा
घने कोहरे और ठंड के मद्देनजर गौतम बौद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि घने कोहरे और ठंड को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए अवकाश प्रदान करें। यह आदेश राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और अन्य द्वारा मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा। इससे पहले कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों को छह जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संचालित सभी बोर्ड (सीबीएसई/आईसीएसई आईबी, यूपी बोर्ड एवं अन्य) से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8 तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। पंवार ने कहा- आदेश का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस अवधि के दौरान कक्षा 9 से 12 का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल