दूसरे चरण के लिए 28 मार्च से भरे जायेंगे नाम निर्देशन पत्र
7 लोकसभा क्षेत्रों में होगा 26 अप्रैल को मतदान
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश के 7 लोकसभा क्षेत्रों में 28 मार्च से नाम निर्देशन पत्र भरे जायेंगे।
राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। दूसरे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 6 टीकमगढ़ (अजा), क्रमांक-7 दमोह, क्रमांक-8 खजुराहो, क्रमांक-9 सतना, क्रमांक-10 रीवा, क्रमांक-17 होशंगाबाद और क्रमांक- 29 बैतूल (अजजा) में मतदान कराया जायेगा। दूसरे चरण के लिए निर्वाचन अधिसूचना गुरूवार, 28 मार्च को जारी होगी। प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून 2024 को होगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू