भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा, इसलिए राज्यसभा उप निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र वापसी की प्रक्रिया अब 27 अगस्त को होगी। पहले यह प्रक्रिया 26 अगस्त को होना थी।
राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश राज्यसभा उप निर्वाचन को लेकर अधिसूचना विगत 7 अगस्त को जारी कर दी गई है। प्रदेश में राज्यसभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 14 अगस्त से जारी है, जो बुधवार 21 अगस्त तक चलेगी। गुरूवार 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।
राजन ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान