भोपाल
मध्य प्रदेश से रिक्त हो रहे राज्य सभा के पांच स्थानों के लिए चुनाव प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन जमा होने लगेंगे। 15 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। 16 तारीख को इनकी जांच होगी और 20 फरवरी दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। दलीय स्थिति के अनुसार चार भाजपा तो एक स्थान कांग्रेस को मिलना तय है।
मध्य प्रदेश से राज्य सभा के पांच स्थान दो अप्रैल को रिक्त हो रहे हैं। इनमें से चार सदस्य भाजपा और एक कांग्रेस के हैं। इनका कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व चुनाव कराया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया गुरुवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो जाएगी।
नामांकन पत्र विधानसभा स्थित समिति कक्ष में लिए जाएंगे। यहीं मतदान भी कराया जाएगा, जिसकी संभावना कम है क्योंकि 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं। इसके अनुसार पार्टी चार सदस्य प्रथम प्राथमिकता में सीधे निर्वाचित हो जाएंगे। यही स्थिति कांग्रेस की है। पार्टी के विधानसभा में 66 सदस्य हैं यानी एक सदस्य आसानी से जिताया जा सकता है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान